रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
रविवार को पी वी यू एन एल के मजदूरों का बैठक पंच मंदिर पंचायत भवन में हुआ। जिसमें मजदूरों ने सर्वसहमति से अखिल झारखंड श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण किए और अखिल झारखंड श्रमिक संघ पी वी यू एन एल पतरातु इकाई शाखा का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष ,और पदाधिकारी का चयन किया गया।
पी वी यू एन एल पतरातु मे मजदूरों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ अखिल झारखंड श्रमिक संघ के माध्यम से पी वी यू एन एल के सारे मजदूर एक जुट हो कर शोषण के खिलाफ आवाज को आगे पी वी यू एन एल प्रबंधन के समक्ष रखेंगे और समस्या का समाधान करेंगे यदि पी वी यू एन एल प्रबंधन मजदूरों के साथ हो रहे समस्या का समाधान नहीं करती हैं तो अखिल झारखंड श्रमिक संघ आंदोलन करने को बाध्य होंगी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महा मंत्री सतीश सिन्हा जी एवम विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष चंदन कुमार ,बबलू सिन्हा,राहुल रंजन, विनोद सिंह आदि उपस्थित हुए।
अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कामगार अनिकेत कुमार (अध्यक्ष ), कृष्णा कुमार (उपाध्यक्ष ), मनोज पासवान(कार्यकारी अध्यक्ष ), लालू महतो(सचिव ), अजय कुमार महतो(सह सचिव), राजेंद्र कुमार (कोषाध्यक्ष ), मनोज कुमार वर्मा, बादल कुमार(संगठन मंत्री),हरि प्रसाद सिंह,कुलदीप यादव(मीडिया प्रभारी),पवन कुमार मुंडा,संदीप मुंडा, जितेंद्र मुंडा, अखिलेश गोप, विकी मुंडा, योगेश महतो,कैलाश कुमार,सोनू प्रजापति, प्रवीण कुमार,नरेश पहन, रमाकांत कुमार,राजकुमार साव,उपस्थित रहे।
Leave a comment