Uncategorized

*आईजी मेहरा ई डिवीजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन छावनी फुटबॉल मैदान में हुआ संपन्न।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ आज मंगलवार को छावनी फुटबॉल मैदान में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित आई.जे.मेहरा मेमोरियल ए डिवीजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2022-23 का उद्घाटन किया गया ।उद्घाटन में मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरविजय सुदाम एवं विशिष्ट अतिथि रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक व प्रायोजक रमन मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ए डिवीजन लीग का शुभारंभ किया। मौके पर उपस्थित रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र साहू मानद सचिव अरुण कुमार राय सदस्य महेंद्र राणा एवं सनी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे ।आज का मैच जस्ट क्रिकेट एकेडमी वर्सेस यंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

जस्ट क्रिकेट अकादमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 35-35 ओवर के मैच में 32.4 ओवर 175/10 रन बनाया इसके जवाब में यंग क्रिकेट क्लब 31.2 ओवर में 177/6 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीता आज के मैच के मैन ऑफ द मैच यंग क्रिकेट क्लब के विकेटकीपर बल्लेबाज सुदाम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 61 बॉल में 74 रन 11 चौक व 2 छक्के के सहायता से बनाया। वही बल्लेबाज रोशन कुमार 23 रन अभिषेक 20 रन लक्ष्मण 19 रन बनाया। जस्ट क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अर्सलान 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिया। वही ऋषि प्रकाश,कैफ आलम, सौरभ तिवारी को एक-एक विकेट मिला। जस्ट क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज कृष्ण चंद्र 41 रन शिवम सिंह 39 रन सूर्य प्रकाश 25 रन बनाया। यंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रुद्राक्ष सिंह 2 विकेट रोशन कुमार एवं अंबर को तीन-तीन विकेट अभिषेक सिंह को एक विकेट मिला.।आज का मैच का एंपायर अंकित कुमार सिंह एवं वीर प्रीत सिंह एवं ग्राउंड इंचार्ज रवि मुंडा उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...

Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...