रामगढ़ कुजू पंजाबी ढाबा में रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशानुसार पुलिस ने अवैध शराब जप्त किए हैं। और होटल संचालक पर कारवाई की जा रही है।बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा उड़न दस्ता दलों, स्टेटिक सर्विलांस दलों सहित निर्वाचन संबंधित कार्यों में लगे अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का रामगढ़ जिले में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।इसी क्रम में बीते रात गुप्त सूचना प्राप्त होने के उपरांत नियंत्रण कक्ष द्वारा उड़न दस्ता दल व एक्साइजको तत्काल रूप से इसकी जानकारी दी गई जिसके उपरांत उड़न दस्ता दल द्वारा कुजू थाना क्षेत्र मुरपा पंजाबी ढाबा में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब जब्त की गई है, और होटल संचालक के भाई को गिरफ्तार किया गया है।
Leave a comment