BreakingCrimeJharkhandRanchi

सिल्ली व सोनाहातू के 17 घाटों से अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से जारी कोई रोकने वाला नहीं

Share
Share
Khabar365news

रांची | जिला के सिल्ली व सोनाहातू के छोटे-बड़े 17 बालू घाटों से अवैध बालू का कारोबार निर्विरोध चल रहा है. हफ्ते-दो हफ्ते में एक या दो दिन के रुकता है और फिर चालू हो जाता है. अवैध बालू कारोबार पर सब चुप हैं. विधायक, पूर्व विधायक, वन विभाग, खनन विभाग, जिला प्रशासन के अफसर, थाना की पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग. कोई इसके खिलाफ ना बोल रहा है और ना ही कार्रवाई होती है. अवैध बालू कारोबार और इससे होने वाली अवैध वसूली की वजह से रांची शहर में बालू की कीमत 45000 रुपये प्रति हाईवा तक पहुंच गया है. मकान बनाना महंगा हो गया है. लेकिन किसी को इसकी चिंता नहीं. अवैध बालू खनन झाबड़ी, सोनाहातू, बिरदीडीह, जरेया, सोमाडीह, गोमियाडीह, डोमाडीह, गड़ाडीह, भकुआडीह, बांधडीह, श्यामनगर, सुंडी, हजाम, जयनगर, पतराहातु, पोबरा और बसंतपुर घाट. अवैध वसूली के आंकड़े सोशल मीडिया पर घूम रहा है. इसके मुताबिक प्रति हाईवा कुल 20500 रुपये की वसूली हो रही है. एक बड़ा हिस्सा जनप्रतिनिधियों के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों को मिल रहा है. सूचना के मुताबिक तीन प्रभावशाली लोगों के नाम पर 6700 रुपया (3000, 3000 व 700 रुपया) रुपया लिया जा रहा है. वसूली करने वाला भी खुद 1000 रुपया रखता है. यानी कुल 7700 रुपया. प्रभावशाली लोगों के लिए वसूली करने वालों के नाम विकास, कैलाश व राकेश बताया जाता है. समझा जा सकता है प्रति माह की अवैध कमाई कितनी होगी. बाकी रकम के भी हिस्सेदार हैं. सिस्टम में शामिल तमाम लोगों तक 12700 रुपया बंटता है. हर किसी ने एजेंट नियुक्त कर रखा है, जो रात में हाईवा गिनने का काम करते हैं. बालू खनन में शामिल लोग मुरली, फौजी, चौधरी, परदेसी, बोलाई, शंकर व विपिन. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक इस इलाके में सोनाहातू में बालू डंप के लिए दो लाइसेंस जारी किए गए हैं. नियमानुसार इसी डंप से बालू की बिक्री होनी चाहिए. लेकिन आप रात में सिल्ली-सोनाहातू जाने वाले किसी रास्ते पर चले जाएं, अवैध बालू लदा हाईवा मिल जायेगा. अवैध बालू लदा हाईवा के चालक लापरवाह तरीके और तेज गति से चलाते हैं. इसके बारे में भी इस संवाददाता को जानकारों ने वजह बतायी है. एक हाईवा एक ट्रिप करता है, तो उसे 20500 रुपया देना पड़ता है. लेकिन वही हाईवा अगर दूसरा या तीसरा ट्रिप लगाता है, तो उसे अतिरिक्त ट्रिप पर सिर्फ 8000 रुपया देना पड़ता है. यही कारण है कि रात में शहर के भीतर आने वाला बालू लदा हाईवा तमाम कायदे-कानून को ताक पर रख कर तेज गति से हाईवा चलाता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...