झारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में 2 दिन में बाइक सवार बदमाशों ने 3 महिलाओं से की छिनतई

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर की सड़कों पर छिनतई गैंग के युवक इन दिनों घात लगाये बैठे है, जो कि अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं को अपना टारगेट बना रहे है। विगत दो दिन को अगर बात करे तो शहर में छिनतई गैंग के युवकों ने तीन महिलाओं को निशाना बनाया है। परसुडीह थाना क्षेत्र में गैंग के सदस्यों ने तीन महिलाओं ने पर्स और बैग की छिनतई की है। इस दौरान छिनतई की घटना का विरोध करने पर गिरोह के सदस्य महिलाओं को घायल भी कर रहे है।

पहली घटना शुक्रवार को परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह हलुदबानी मुख्य सड़क पर हलुदबानी निवासी भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी के साथ घटी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने शाम 4 बजे महिला से बैग छीनताई की। इस दौरान महिला ने छिनतई का विरोध करने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश महिला को खींचते हुए कुछ दूर ले गए और फिर उसे जमीन पर गिर माइकर से फरार हो गये। अपराधियों से हुई इस छीना झपटी में मीतू मुखर्जी गिर कर घायल हुई है।

दूसरी घटना गुरुवार की है। जहां सूपर्णा करार अपने बच्चों को सुबह के वक्त प्रमथनगर स्थित योगा क्लास से घर लेकर लौट रही थी। तभी परसुडीह के लक्ष्मी मेडिकल के सामने पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और बाइक की रफ्तार तेज कर फरार हो गये। महिला के पर्स में पैसे, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। महिला ने घटना की लिखित शिकायत परसुडीह थाना में की है।

गुरुवार दोपहर 3 बजे करीब तीसरी घटना परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक निवासी कनिका गोप के साथ घटी है। महिला अपने घर से परसुडीह बाजार जा रही थी। तभी परसुडीह बाजार के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से पहुंचे और महिला का पर्स और मोबाइल छीन कर भाग निकले। इस दौरान अचानक हुए प्रहार से महिला जमीन पर गिर पड़ी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...