झारखंडब्रेकिंग

पलामू में अपराधियों का तांडव, दो हाइवा को फूंक डाला; 60 लाख का नुकसान

Share
Share
Khabar365news

पलामू  : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव में मंगलवार रात करीब 10:15 बजे अज्ञात बदमाशों ने दो हाइवा में आग लगा दी। पहले उन्होंने दोनों हाइवा चालकों के साथ मारपीट की, फिर वाहनों को आग के हवाले कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।

जानकारी के मुताबिक, जवरा स्थित शिवम स्टोन माइंस से पत्थर लोड कर वापस आ रही हाइवा (जेएच 03 एआर 3546) कोदवडिया के पास अपराधियों ने रोका और चालक से मारपीट की। इसी समय एक और खाली हाइवा भी माइंस की ओर जा रही थी, जिसे भी उन्होंने रुकवाकर चालक के साथ मारपीट की। बाद में दोनों हाइवा में आग लगा दी गई।

शिवम स्टोन के संचालक उमाकांत जायसवाल ने बताया कि इस घटना से लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चालक ने आग न लगाने की गुहार लगाई, लेकिन अपराधियों ने उसकी नहीं सुनी। घटना के दौरान करीब 9 अपराधी शामिल थे, जो अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनके पास पिस्तौल और भरठुआ बंदूकें थीं। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अपराधियों की खोज में इलाके में छापामारी जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...