झारखंडब्रेकिंग

परसुडीह में महिलाओं से छिनतई करने के आरोप में 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज जेल 

Share
Share
Khabar365news

परसुडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विगत 5 और 6 जून को 24 घंटे के अंदर स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों के द्वारा तीन महिलाओं को निशाना बनाते हुए छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इनमें से दो महिलाओं से छिनतई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

इस संबंध में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें बिरसानगर जोन-1 निवासी सौरभ झींगन और सरजमदा के रहने वाले रवि सुंडी शामिल हैं। सौरभ झींगन पूर्व में भी चोरी और छिनतई के मामलों में जेल जा चुका है। इन दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना गुनाह कुबूल किया है, जिसमें बताया है कि इनके द्वारा प्रमथनगर में स्वर्णा करार के साथ पहली घटना और हलुदबनी की रहने वाली भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी के साथ दूसरी घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार युवकों के पास से घटना में उपयोग की गई बाइक, महिला से छिनतई की गई पर्स और नकद 5,200 रुपये बरामद किए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...