Jharkhand

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित आज आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक पीयुष पांडेय द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया 1. जिले में *मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न* होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों एवम् पुलिस कर्मियों को बधाई दी.2. पिछले माह में घटित *सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों* की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए. 3. *पुराने लंबित कांडों* के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया 4. *संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA* के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा, पोक्सो एक्ट से संबंधित तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए *60 दिनों के भीतर* उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.7. *नशाखोरी के विभिन्न पदार्थ जैसे कोरेक्स, व्हाइटनर, आदि की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह* के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही *सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई* करने के लिए निर्देशित. 11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित *अंचलाधिकारी से समन्वय* स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित *अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय* स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.13. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के *त्वरित निष्पादन* करने हेतु निर्देशित किया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले आदिवासी कार्यकर्ता का घर जलाया

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति और सही दिशा में...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में 4 दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष का शव कुएं से बरामद

Khabar365newsगिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र स्थित मायाराम टोला से लापता 12...