Uncategorized

*23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सेक्टर दण्डाधिकारियों/ पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ

*रामगढ़ 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल रामगढ़ में ब्रीफ किया।**ब्रीफिंग के दौरान सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने सभी से कहा कि 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के सफल आयोजन हेतु बहुत जरूरी है कि जो भी बातें अब तक आपको प्रशिक्षण के दौरान बताई गई है आप उन्हें स्मरण रखें एवं 27 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर 26 फरवरी को ससमय अनिवार्य रूप से रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ पहुंचाएं जिसके उपरांत आप सभी अपने पोलिंग पार्टी के साथ संबंधित मतदान केंद्र/क्लस्टर तक पहुंच जाएं। इस दौरान सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी पोलिंग पार्टी डिस्पैच के उपरांत अपने-अपने मतदान केंद्र/ क्लस्टर पहुंच जाए एवं इससे संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी जाए। इस दौरान सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने जोनल दण्डाधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया। मौके पर सुश्री मिश्रा ने सभी को ईवीएम हैंडलिंग की पूरी जानकारी रखने एवं किसी भी दुविधा को ब्रीफिंग के दौरान दूर कर लेने का निर्देश दिया वहीं सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को लगातार पोलिंग पार्टी के साथ संपर्क में रहकर आवश्यक जानकारियां साझा करने का निर्देश दिया। सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को मतदान के दिन अपने-अपने मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान शुरू करा देने एवं नियमित रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विजिटिंग रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।**इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव के शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त आयोजन में आप सभी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है इसलिए सभी सेक्टर दंडाधिकारी उनके साथ टैग किए गए पुलिस पदाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें। मौके पर श्री पांडे ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने व ससमय आवश्यक जानकारियां चुनाव कोषांग, कंट्रोल रूम आदि को देने का निर्देश दिया।**ब्रीफिंग के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की गंभीरता को समझते हुए अपने सभी दुविधाओं को दूर कर लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र के अधिकारियों का नंबर अपने पास रखने, ससमय मॉक पोल कराकर मतदान शुरू करने, नियमित रूप से कंट्रोल रूम को आवश्यक जानकारियां साझा करने सहित चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।**ब्रीफिंग के दौरान मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सेक्टर दण्डाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से मतदान दल की पहुंच क्लस्टर तक सुनिश्चित करने, पुलिस बल से समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था को स्थापित करने, मतदान कर्मियों के सामग्रियों की जांच करने, मतदान कर्मियों के बीच चुनाव प्रक्रिया के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी का अभाव हो तो उन्हें आवश्यक जानकारी देने, चुनाव के दिन किए जाने वाले कार्य, मतदान के अंत में कागजातों की जांच करने, सेक्टर में विभिन्न दलों की रिपोर्ट देने के प्रपत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जानकारी दी गई वहीं उनकी दुविधाओं को भी दूर किया गया।**ब्रीफिंग के दौरान वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी स्थापना शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, परिक्षयमान उप समाहर्ता श्री पंकज कुमार एवं श्री हंस हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...