Jharkhand

*रामगढ़ समाहरणालय में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ समाहरणालय में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त श्री चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने सभी को आगामी मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। मौके पर उपायुक्त ने बिना वैध लाइसेंस के किसी भी प्रकार के जुलूस का आयोजन नहीं करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी लाइसेंस धारी अखाड़ों को निर्धारित रूट से ही जुलूस आयोजित करने एवं किसी भी परिस्थिति में रूट ना बदलने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई अफवाह सामने आती है तो इसकी जानकारी त्वरित रूप से नजदीकी थाना अथवा जिला प्रशासन को दी जाए ताकि ससमय उसपर कार्रवाई की जा सके वही उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने संबंधित कोई भी गतिविधि ना होने देना तथा कोई भी प्रकार की अखबार सामने आने पर पारित इसकी जानकारी जिला कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी प्रशासन को देने की अपील की। मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सभी सदस्यों को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान जो भी जानकारी उन्हें दी जा रही हैं उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सभी अखाड़ों व अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही उपायुक्त ने जुलूस के दौरान समय व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने वैसे थानों जिनमें अब तक शांति समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई है वहां जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक आयोजित करने एवं संबंधित क्षेत्र के सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति बैठक में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्रों में अलर्ट मोड पर रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने एवं हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करने व किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया वही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल एवं अग्निशमन अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शांति समिति के सदस्यों, अखाड़ों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी, हल्की झड़प ने लिया भीषण रूप

Khabar365newsगढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में पति- पत्नी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साहित्यिक योगदान के लिए रूपा कुमारी अनंत को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

Khabar365newsरांची में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को...