Jharkhand

*आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग सॉफ्टवेयर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।**वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उनके क्षेत्रों में अभी से ही क्षेत्र भ्रमण करने एवं लाइसेंस धारी समितियों को पर्व के मद्देनजर आवश्यक जानकारियां एवं दिशा निर्देश देने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के किसी भी समिति द्वारा जुलूस ना निकाला जाए वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने आवश्यकतानुसार स्वास्थ सेवाओं व एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।**वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके उनके क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक आयोजित कर सदस्यों को पर्व के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां देने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी को किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी प्रशासन को देने एवं अधिकारियों को त्वरित मामलों पर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देंने एवं किसी भी तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार 107 सहित अन्य धाराओं से संबंधित प्रतिवेदन अनुमंडल स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान साफ सफाई का जायजा लेने एवं कमी पाए जाने पर आवश्यकतानुसार अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्य कराने का निर्देश दिया।**अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्रों में समिति से पूर्व में ही जुलूस के रूट की पूरी जानकारी लेने एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से ही जुलूस निकाला जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...