Uncategorized

*आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चलाया जांच अभियान राज्य स्तरीय टीम द्वारा मोबाइल फूड टेस्टिंग वन के माध्यम से ऑन द स्पॉट की गई खाद्य पदार्थों की जांच*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: आगामी त्योहारों के दौरान जिले वासियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने के मद्देनजर अभिहित अधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के निर्देश पर मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप श्री के द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

*इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती दिपश्री के द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक के समीप श्री गोकुल स्वीट्स, राजस्थान कालेवालय, शारदा रेस्टोरेंट, प्रिया स्वीट, शालीमार स्वीट्स, पूनम स्वीट्स एवं चट्टी बाजार क्षेत्र में गोपीराम, रसराज एवं राज रसोई में खाद्य पदार्थों, साफ-सफाई सहित अन्य खाद्य सुरक्षा नियमों की जांच की गई वही मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के द्वारा स्थल पर की स्टेट फूड लैब, झारखंड रांची से स्टेट फूड एनालिस्ट श्री चतुर्भुज मीणा एवं उनकी टीम के द्वारा खाद पदार्थों की जांच की गई।

इस दौरान नियमानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं करने वाले दुकानदारों/संचालकों से फाइन की वसूली की गई वहीं विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्रियों का सैंपल भी लिया गया**मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी जिले वासियों से त्यौहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों से सावधान रहने की अपील करते हुए लोगों को इससे संबंधित उपायों के प्रति जानकारी दी वहीं जिला खाद सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस व पंजीकरण की भी जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...