Jharkhand

*आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ अंतरराज्यीय चेक नाका का किया निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: *आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल आयोजन के मद्देनजर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉक्टर विमल कुमार के साथ गोला प्रखंड अंतर्गत बरलांगा क्षेत्र में बनाए गए अंतरराज्यीय चेक नाका का निरीक्षण किया।**मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा चेक नाका पर प्रतिनियुक्त एसएसटी दल के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से चेक नाके के माध्यम से चलाए जा रहे जांच अभियान की जानकारी लेते हुए जांच अभियान से संबंधित विभिन्न जानकारियां को संधारित करने हेतु बनायी गयी पंजी की जांच की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए चेक नाका पर जांच अभियान चलाने एवं नियमित रूप से इसे संबंधित प्रतिवेदन संबंधित कोषांग आदि को भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने चेक नाका पर उपलब्ध वेबकास्टिंग सुविधा का भी जायजा लिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी गोला श्री समरेश कुमार भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...