JharkhandpatratupatratuRamgarh

हनुमान गढ़ी पंचायत में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत पतरातू प्रखंड की हनुमान गढ़ी पंचायत में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया।

इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका प्रथम कर्तव्य है। विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी। नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से क्षेत्र के घरों, किसानों, छात्रों एवं छोटे व्यवसायियों को निर्बाध और सुदृढ़ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ होने से कृषि कार्यों को गति मिलेगी, विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा होगी तथा छोटे व्यापारियों को भी अपने कार्यों के संचालन में सहूलियत प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद कुमार, पंकज सिंह ,पारस पंडित ,राम लखन राम ,रवि महली ,राजकुमार मिस्त्री, वीरेंद्र झा ,सुशील कुमार ठाकुर, वीरेंद्र राम ,पवन महली ,रवि सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल भारतीय नाई समाज समिति पतरातू...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

बच्चा चोरी के शक में अधेड़ महिला से मारपीट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ महिला...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के ग्राम प्रधान का दायित्व

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के मांझी बाबा ग्राम प्रधान दायित्व...