JharkhandpatratupatratuRamgarhSocialआस्थाधर्म-कर्म

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातु पी टी पी एस विधायक आवासीय कार्यालय से
भाजपा विधायक बड़कागांव विधानसभा श्री रोशन लाल चौधरी एवं धर्मपत्नी श्रीमती डा रेखा चौधरी जी सहित क्षेत्र के तमाम सैकड़ों श्रद्धालु के संग बैंड बाजे के साथ श्री मद भागवत कथा साप्ताहिक स्थल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय पंच मंदिर प्रांगण से श्री मद भागवत आसन पूजन कर सैकड़ों कलश पूजन सह शोभायात्रा जो कटिया पंचमंदिर प्रांगण से निकल कर हनुमानगढ़ी पंचायत होते हुए मुख्य मार्ग मेन रोड पतरातु से होते हुए पुनः श्री मद भागवत कथा स्थल पर पूर्ण की गई।


इस शोभा यात्रा में जगह जगह पर विशेष रूप से कटिया पंचमंदिर मुखिया श्रीमती श्यामली महथा ,हनुमानगढ़ी पंचायत भवन के समीप मुखिया श्रीमती नूतन सिंह एवं कटिया मुखिया श्री किशोर कुमार महतो और दर्जनों भक्त जनों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मंच का संचालन श्री रामा प्रजापति के द्वारा किया गया।यज्ञ स्थल पहुंचने पर झांकी के कलाकारों के द्वारा मनमोहक राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। श्रृद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे।


विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा चौधरी एवं पुत्र ऋतिक चौधरी सहित परिवार जनों के द्वारा गणेश देव आदि देवी देवताओं का आह्वान कर विधिवत श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ पंडित आचार्य सत्येन्द्र दुबे जी के द्वारा किया गया‌ ।आज ही दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक श्री मद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ पूण्य कथा का श्रवण कराया जाएगा जिससे सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

इस शोभा यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी,प्रमुख रूप से पूर्व जिला पार्षद मनोज राम जी, जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति जी, भुरकुंडा मंडल सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, हरि रत्नम साहू, राजेश पटेल मुन्ना सिंह, योगेश दांगी, चंदन कुमार, राहुल रंजन, बड़काकाना मंडल अध्यक्ष श्री नूतन महतो, अरविंद कुमार, अनुप कुमार सिंह, व्यास पांडे, जुगल नायक, देवेन्द्र सिंह, आशीष शर्मा, त्रिलोकी कुमार, कुश श्रीवास्तव,सत्यम पांडे, बसंत नारायण महतो, गणेश करमाली, अभिनाश उपाध्याय, अरुण कुमार, सतीश मोहन मिश्रा,शिवम कुमार पांडेय, किशोर कुमार, अमित कुमार, अंकित सिंह ,नेहा सिंह, सावित्री देवी, रूपा देवी,डाॅली देवी, अंजू ठाकुर , पूजा कुमारी,ललिता देवी समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...