JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन पतरातु स्थित कटिया कम्यूनिटी हाॅल में भारत माता,सरस्वती माता चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित मंत्रोच्चारण श्रीराम स्तुति हनुमान चालीसा कर प्रशिक्षण वर्ग वर्ग का शुभारंभ किया गया इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखण्ड प्रांत के विभिन्न 11 जिलों के संच संस्कार शिक्षा के 35 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए ।

इस प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंग, देव भक्ती से राष्ट्र भक्ती का निर्माण करना एवं देश के वर्तमान समय चल रहे धर्म युद्ध में राम जी की सेना तरह विजय प्राप्त करने हेतु कार्यकर्ताओं का निर्माण करना मुख्य उद्देश्य तथा समितियों एवं सेवाव्रतियों को अपनी शक्ती प्रयोग करने हेतु हनुमान परिवार बनाने की योजना बनाई जा रही है जिससे प्रत्येक सनातन समाज के घरों में नियमित हनुमान चालीसा पाठ प्रत्येक गाँव में सशक्त हिन्दु संगठन तैयार हो इसका विशेष प्रशिक्षण लेंगे ताकी देश समाज सुरक्षित रहे।

इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में बडका गाँव विधान सभा के लोकप्रिय विधायक श्रीमान रोशन लाला चौधरी जी का गरिमामय उपस्थिति हुआ इन्होंने अपने सम्बोधन में कहे एकल अभियान श्रीहरि संस्कार शिक्षा के विभिन्न जिलों से आये सभी प्रशिक्षिनार्थी को हमारे तरफ हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हैं आप सब के द्वारा आने वाले देश के भविष्य को एक नया दिशानिर्देश मिलेगा और अपने सनातन संस्कृति से परिचित होगें और अपना धर्म के प्रति जागरूक होंगें। यह कार्य ईश्वरीय कार्य है इस कार्य से देश समाज का बहुत बडा बदलाव होगा इसलिए इस कार्यक्रम को समय-समय पर इस प्रकार प्रशिक्षण वर्ग होते रहना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पर्यावरण प्रमुख भुवनेश्वर ठाकुर,कटिया पंचायत मुखिया किशोर कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, संच समिति उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर,उपाध्यक्ष संस्कार शिक्षा राजेश साव,सदस्य चन्दा देवी,उपाध्यक्षया मालती गुप्ता, सम्भाग अभियान प्रमुख राजु पाण्डेय, सम्भाग संस्कार प्रमुख राजकिशोर महतो, भाग अभियान प्रमुख चंद्रशेखर कुमार, गंगाधर महतो , सुनिल महतो प्रदीप महतो,अंचल अभियान प्रमुख अजीत कुमार,संच प्रमुख नागेश्वर महतो संच प्रमुख शांति देवी मौके पर कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

निगम की कार्रवाई के बाद बेघर हुई महिला का जाना हाल,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लिथियम-आयन बैट्री प्लांट से उद्योग को मिलेगी रफ्तार

Khabar365newsगोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने...

JharkhandRanchi

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला TRL के NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsरांची: जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा (TRL) विभाग के NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों का...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा उपायुक्त ने 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार...