झारखंडब्रेकिंग

झारखंड खैनी ब्रांड से जुड़े व्यवसायियों पर आयकर और जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा : चाईबासा में आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के आवासों और कार्यालयों पर एक साथ की जा रही है। कार्रवाई बीते 16 घंटे से लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार, नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज चिरानिया के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर पर आयकर अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है। साथ ही नितिन प्रकाश के सदर बाजार स्थित कार्यालय में भी वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, ‘झारखंड खैनी’ के एक अन्य एजेंट पिंटू अग्रवाल के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इन व्यवसायियों के आदित्यपुर स्थित राइस मिल, सत्तू एवं बेसन फैक्ट्री सहित अन्य व्यावसायिक परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है। छह गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने विभिन्न ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। अब तक की कार्रवाई को लेकर किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...