Hazaribagh

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम सम्पन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा के द्वारा इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मिर्ची रेस्टोरेंट, हजारीबाग में किया गया। इस विशेष अवसर पर क्लब के नए और पूर्व पदाधिकारियों का आत्मीय मिलन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और क्लब प्रार्थना के साथ हुई। अध्यक्ष ने बीते वर्ष में क्लब द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई प्रभावी कार्य किए, जिनमें जरूरतमंदों को राशन वितरण, पौधारोपण अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर शामिल हैं।
इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस वर्ष पुनः अध्यक्ष के रूप में सरिता खंडेलवाल ने पदभार ग्रहण किया। उपाध्यक्ष के रूप में रेनू बरनवाल, सचिव के रूप में मीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष के रूप में नूतन प्रसाद, आईएसओ के रूप में पारित ताम्बी और संपादक के रूप में ज्योति खंडेलवाल ने अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली। अपने वक्तव्य में अध्यक्ष सरिता खंडेलवाल ने कहा की इनर व्हील क्लब ऑफ युवा महिलाओं की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है, जो समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया की आने वाले वर्ष में क्लब का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में नए प्रकल्पों पर रहेगा, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने नए जोश और उत्साह के साथ क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...