Jharkhand

*रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान कुल 418000 रुपया जुर्माना वसूल।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त,रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स के नेतृत्व में जिलें के विभिन्न चौक चौराहे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।**जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा माल वाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आर०सी० बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग, आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई।**वहीं जांच के दौरान कुल 22 बड़े वाहनों की जांच की गई जिसमें 12 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए उन सभी वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माना की वसूली की गई जिसमे लगभग कुल 418000 रुपया जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया की जांच के दौरान 12 बड़ी वाहनों का पेपर फ़ेल, फिटनेस, टैक्स फेल, ओवरलोड, ओवरहाइट एवं रिफ्लेक्टिव टेप नही लगा होने के कारण लगभाग 418000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।* *जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच की गई जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग आदि की भी जांच की गई मौके पर उन्होंने सभी अभिभागों से अपील भी किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दे और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का अनुपालन करें।* *जांच के दौरान उन्होंने बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण, ओवरहाइट, ओवरलोड सहित रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा* *वर्षा के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए जिले में परिवहन विभाग के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स ने बताया कि वर्षा व कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है। परिवहन विभाग के द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के अनुपालन के लिए लगातार अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...