
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर वरीय अनुभाग अभियंता (कैरिज) सुजीत कुमार के अध्यक्षता में आज पतरातू गैरेज विभाग में महिला दिवस मनाया गया, महिलाओं ने केक कटकर एक दूसरे को खिलाया, इस अवसर पर सूजित कुमार ने कहा कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां हमारे लिए गर्व का विषय है और राष्ट्र निर्माण में उनकी परिवर्तनकारी भूमिका का एक सशक्त प्रमाण हैं। जैसे-जैसे भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में सराहनीय है, हमें भी महिलाओं का सम्मान करना है,
उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालती है, इस अवसर पर पतरातू कैरेज विभाग में कार्यरत महिलाएं लीला मुनी, जयंती खलको, सुमन देवी, राधिका देवी, बिंदु देवी, कनक सेलिना किंडू, शशि मुंडा, श्याम बिहारी तिवारी, शत्रुघ्न महतो, राजेश कुमार, अनमोल टोप्पो, विनीत कुमार, अभिनव विक्रांत, प्रमोद तिवारी, जी एस बारा, बटेश्वर मुंडा तथा भारी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे
Leave a comment