JharkhandpatratupatratuRamgarh

जिंदल स्टील पतरातु में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातु । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील पतरातु स्थित जिंदल क्लब में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी एस आर प्रमुख कुमार राहुल एवं संचालन शोम्या श्री जेना ने किया।कार्यक्रम में प्लांट प्रमुख के. बी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिंदल स्टील प्लांट परिसर में आसपास के गांवों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के. बी. सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिंदल फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती शालू जिंदल के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि महिलाओं का विकास ही परिवार और समाज का वास्तविक विकास है। जिंदल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिंदल स्टील के चेयरमैन एवं कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नवीन जिंदल के महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए योगदान का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि उनके मार्गदर्शन में जिंदल स्टील द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई सामाजिक पहलें चलाई जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने समाज में समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, मिनु सिंह,रुपेश कुमार,आर डी शर्मा, सुभाष शरण, डॉ संजीव दुवेदी, सहित सभी अधिकारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

महिला आक्रोश मार्च में शामिल हुए भाजपा के विधायक रोशन लाल चौधरी सहित कई भाजपाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 25 अप्रैल 2026 को भाजपा जिला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड पुलिस में 9,362 सिपाहियों की होगी भर्ती,

Khabar365newsझारखंड पुलिस में सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों की बड़ी बहाली की तैयारी...

BreakingJharkhandझारखंड

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथियों का कहर,

Khabar365newsसरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ात...