झारखंडब्रेकिंगरांची

समस्या को समाधान तक पहुंचाना हमारा दायित्व है: सन्नी शुक्ला

Share
Share
Khabar365news

झामुमो नेता सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक ने नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार को मेदिनीनगर नगर निगम की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मेदिनीनगर की अधिकांश गलियां गड्ढों और कीचड़ से भरी हैं, प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं और खेलकूद के लिए एक भी मैदान उपलब्ध नहीं है। सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक ने विस्तार से मंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराया। सन्नी शुक्ला ने कहा, “सुदिव्य कुमार ने मेदिनीनगर नगर निगम की सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। अधिकांश मोहल्लों की सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, जिनमें गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को आवाजाही में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “नगर निगम क्षेत्र की अधिकतर सड़कें रात में अंधेरे में डूबी रहती हैं, क्योंकि स्ट्रीट लाइटें या तो लगी नहीं हैं या वर्षों से खराब पड़ी हैं। यह स्थिति आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंताजनक है।”
आशुतोष विनायक ने कहा, “निगम ने होल्डिंग टैक्स तो लिया है, लेकिन मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की गई है। पूर्व के जनप्रतिनिधि निष्क्रिय रहे और पूरे कार्यकाल में कोई ठोस काम नहीं किया। खेद की बात है कि पूरे मेदिनीनगर में खेल का एक भी समुचित मैदान नहीं है, जिससे बच्चों और युवाओं को खेलकूद और प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं का विकास बाधित हो रहा है।”

ज्ञापन के दौरान जब यह बताया गया कि मेदिनीनगर में एक भी खेल मैदान नहीं है, तो मंत्री भी हैरान रह गए। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सन्नी शुक्ला ने कहा, “समस्या को समाधान तक पहुंचाना हमारा दायित्व है, और बदलाव जल्द ही नजर आएगा।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...