झारखंडब्रेकिंग

मैट्रिक और इंटर परीक्षा में अब PEN नंबर होगा अनिवार्य, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए JAC का बड़ा कदम

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में अब मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए छात्रों को परमानेंट एजुकेशन नंबर (PEN) लेना अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए हैं। यह निर्णय फर्जी छात्रों के रजिस्ट्रेशन को रोकने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है।

यह नंबर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हर छात्र को आवंटित किया जाने वाला एक विशेष नंबर है। और अब स्कूल से जुड़े हर काम के लिए इस नंबर का उपयोग करना आवश्यक होगा। चाहे वह परीक्षा का आवेदन हो, टीसी लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ।

झारखंड सरकार की इस पहल से अब फर्जी छात्रों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लग सकेगी। पहले ऐसा होता था कि स्कूल छोड़ने वाले छात्रों का पता नहीं लग पाता था। लेकिन अब इस नंबर के जरिए सरकार छात्रों का पूरा डेटा एक ही जगह पर स्टोर कर पाएगी। इस नंबर के जरिये अब सरकारी योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद छात्रों को मिलने में आसानी होगी।

इस नियम को सत्र 2025-27 से लागू कर दिया जायेगा। यानी, 2026 में होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के लिए आवेदन करते समय छात्रों को अपना ‘पेन’ नंबर भरना अनिवार्य होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने भी सभी संबंधित स्कूलों को इस संबंधित आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एशियन गेम्स में जोगा पूर्ति का कमाल, 7.28 सेकंड में 15 मीटर की दीवार चढ़कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Khabar365newsझारखंड। एशियन गेम्स में झारखंड के खिलाड़ी जोगा पूर्ति ने शानदार प्रदर्शन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी

Khabar365newsरांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड आंदोलनकारियों के समर्थन में रांची बंद, अल्बर्ट एक्का चौक पर सड़क जाम

Khabar365newsरांची। झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर बुधवार को राजधानी रांची...