Home Hazaribagh झमुमो नेता सरफराज अहमद ने देशवासियों को रमज़ान की दी मुबारकबाद
Hazaribagh

झमुमो नेता सरफराज अहमद ने देशवासियों को रमज़ान की दी मुबारकबाद

Share
Share

हजारीबाग : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नगर संयोजक मंडली के सदस्य सरफराज अहमद ने रमज़ान के पाक महीने की शुभकामनाएं देते हुए सभी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रमज़ान रहमत, बरकत और मग़फिरत का महीना है, जो इंसान को सच्चाई, इबादत और सब्र की सीख देता है। उन्होंने कहा, “रमज़ान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और परोपकार का महीना है। यह हमें सब्र, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। मेरी दुआ है कि यह पाक महीना सभी के लिए खुशहाली और तरक्की लेकर आए।” उन्होंने समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि रमज़ान हमें गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख भी देता है। “रोज़ा सिर्फ एक इबादत नहीं, बल्कि दूसरों की तकलीफ को समझने और उनकी मदद करने का जरिया भी है। हमें चाहिए कि इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा नेकी करें, इफ्तार और सेहरी में जरूरतमंदों को शामिल करें, और अपने आसपास के गरीब लोगों की मदद करें।” सरफराज अहमद ने रमज़ान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह महीना आत्मसंयम और खुदा की रहमतों को हासिल करने का अवसर है। “इस महीने में की गई इबादतें और नेक काम कई गुना ज्यादा सवाब का जरिया बनते हैं। हमें चाहिए कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, कुरआन शरीफ की तिलावत करें और अपने अमल को बेहतर बनाएं।” अंत में उन्होंने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा, “माह-ए-रमज़ान हम सभी को नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। अल्लाह से दुआ करता हूँ कि यह पाक महीना हम सबकी जिंदगी में खुशियां, अमन और बरकत लेकर आए। रमज़ान मुबारक!”

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...