Jharkhand

Jharkhand AQI: झारखंड में हवा हुई जहरीली, धनबाद टॉप पर, आंकड़ा 200 पार, जानें आज की ताजा रिपोर्ट

Share
Share
Khabar365news

रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातर बढ़ता जा रहा है. कभी अपनी हरियाली और शुद्ध हवा के लिए जाने जाते इन शहरों की हवा में मानो जहर घुल गया हो. इस मामले में फिलहाल धनबाद टॉप पर है. जहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 पार जा चुका है, जो  अनहेल्दी कैटेगरी में आता है.

पिछले 24 घंटे की बात करें तो, एयर क्वालिटी इंडेक्स रांची का 197, जमशेदपुर का 160 और धनबाद में 170 दर्ज किया गया, जो सामान्य नहीं है. आज के संभावित एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो, रांची में 170 ,जमशेदपुर में 167 और धनबाद में 264 रहने की सम्भावना है. यानी, इन तीनों शहर में हवा काफी खराब है.

घर से बाहर निकलते समय इन बातों का रखें ख्याल
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से खासकर इस शहरों के लोगों से खासतौर पर बाहर निकलने पर कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है. इनमें मास्क पहनना, खासतौर पर भीड़ वाली जगह या फिर गाड़ी चलाते समय व ट्रैफिक में, घर के खिड़कियों को कोशिश करें ज्यादातर बंद करके रखें, घर में एयर प्यूरीफायर लगा कर रखें, बाहर धूल या फिर गंदे जगह में बच्चों को खेलने से परहेज करें.

बताते चलें कि 0 से 50 के बीच में एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा माना जाता है. वहीं, 51 से 100 के बीच मॉडरेट यानी सामान्य, 101 से 200 के बीच खराब, 201 से 300 के बीच अनहेल्दी, 301 से 400 के बीच सर्वर और 401 से 500 के बीच खतरा, यानी यह डेंजर जोन में आता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...