झारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड की मुस्लिम महिला को गुजरात ATS ने बेंगलुरु में किया गिरफ्तार, अलकायदा से संबंध रखने का आरोप

Share
Share
Khabar365news

रांची : गुजरात एटीएस को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। अलकायदा से जुड़े एक ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए टीम ने झारखंड की एक मुस्लिम महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान 30 वर्षीय शमा परवीन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और पिछले कुछ समय से बेंगलुरु में रह रही थी।

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते के डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार, शमा परवीन पर अलकायदा के भारतीय उपमहाद्वीप संगठन AQIS से जुड़े होने का आरोप है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वह कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित होकर ऑनलाइन आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रही थी। उसके कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में पाकिस्तान से जुड़े संपर्क और अन्य संदिग्ध डाटा मिले हैं।

इस गिरफ्तारी से पहले, गुजरात एटीएस ने इसी केस में चार अन्य आतंकियों को गिरफ्तार किया था। 23 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद और मोडासा (अरावली) से मोहम्मद फैक, जीशान अली, मोहम्मद फरदीन और सेफुल्लाह कुरैशी को पकड़ा गया था। एटीएस ने इनकी सोशल मीडिया गतिविधियों और ऑनलाइन संवादों पर लगातार नजर रखी थी।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक AQIS मॉड्यूल से जुड़े कुल पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें बेंगलुरु से पकड़ी गई महिला शामिल है। उन्होंने बताया कि यह पूरी कार्रवाई पुख्ता खुफिया इनपुट और तकनीकी निगरानी के आधार पर की गई है। एजेंसियां अब शमा परवीन से पूछताछ कर रही हैं ताकि मॉड्यूल से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क और संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...