रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज मतदान कराया जाएगा। विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विधायकों की गतिविधियों पर भी नजर बनी हुई है।
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान निर्धारित समय के अनुसार विधानसभा में होगा, जहां विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।
दो सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां पिछले कई दिनों से तेज हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार रणनीति बनाने में जुटे रहे हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
अब पूरे राज्य की नजरें आज होने वाली वोटिंग और उसके नतीजों पर टिकी हैं। देर शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर किस उम्मीदवार को विधायकों का समर्थन मिला और कौन विजयी हुआ।
Leave a comment