रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में आज मतदान होना है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधायक अपना भरोसा परिमल नाथवानी और प्रणव झा में से किस उम्मीदवार पर जताएंगे। वहीं, राजनीतिक समीकरणों के बीच बैजनाथ राम की राह अपेक्षाकृत आसान मानी जा रही है।
राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से सियासी हलचल तेज रही। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए लगातार बैठकें और रणनीतिक चर्चाएं कीं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, एक सीट पर बैजनाथ राम की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। परिमल नाथवानी और निर्दलीय उम्मीदवार प्रणव झा के बीच विधायकों के समर्थन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मतदान के लिए विधानसभा परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के बाद मतगणना होगी और देर शाम तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
अब सबकी निगाहें विधायकों के वोट पर टिकी हैं। आज होने वाली वोटिंग यह तय करेगी कि दूसरी सीट पर जीत का सेहरा किस उम्मीदवार के सिर बंधेगा और झारखंड की राजनीति में इसके क्या मायने निकलेंगे।
Leave a comment