हजारीबाग

शिक्षकों-कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिला झारोटेफ, वेतन भुगतान और शिशु देखभाल अवकाश पर उठाई आवाज

Share
Share
Khabar365news

नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लंबित वेतन, नियमित कर्मियों के दो माह के बकाया भुगतान और शिशु देखभाल अवकाश के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग


हजारीबाग। जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य प्रशिक्षित एवं उत्क्रमित शिक्षक महासंघ (झारोटेफ) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में हजारीबाग के उपायुक्त श्री हेमंत सती से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा।
इस अवसर पर झारोटेफ हजारीबाग की ओर से नवपदस्थापित उपायुक्त श्री हेमंत सती का पुष्पगुच्छ एवं फ्लावर पॉट भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपते हुए जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से महिलाओं को मिलने वाले शिशु देखभाल अवकाश को जिले के सभी विभागों में सुचारू एवं सरल तरीके से लागू कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि यह सुविधा महिला कर्मियों के अधिकारों और उनके पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इसके अलावा, जिले में नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति के छह माह बीत जाने के बावजूद वेतन भुगतान शुरू नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। झारोटेफ ने उपायुक्त से इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर वेतन भुगतान प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह किया।
साथ ही, जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत नियमित शिक्षकों एवं कर्मचारियों का दो माह से वेतन लंबित रहने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने बताया कि वेतन भुगतान में हो रही देरी से कर्मियों को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपायुक्त से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
उपायुक्त श्री हेमंत सती ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं के त्वरित एवं सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा, जिला सचिव किशोरी महतो, उपाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा अख्तरी खातून, प्रखंड सचिव पदमा, हरेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मधुसूदन कुमार सिंह तथा सदस्य मिहिर कुमार मिश्रा शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...