Hazaribagh

संयुक्त रूप से छापामारी में 7.5 एकड़ जमीन में किया गया अफीम की खेती को नष्ट

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग):-कटकमसांडी थाना अंतर्गत ग्राम गुरूडीह,तार,कनबहिया ओला के जंगली क्षेत्र में पुलिस निरीक्षक पेलावल एवं वन विभाग के संयुक्त छापामारी कर करीब 7.5 एकड़ जंगली जमीन में पोस्ता का पौधों को नष्ट किया गया। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में बड़ा अभियान चलाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस व वन विभाग के संयुक्त कारवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की तो वहां पाया कि अफीम के छोटे-छोटे पौधे उग आए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस अफीम की खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और उसे नष्ट भी किया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा अफीम की खेती करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, पेलावल अंचल निरीक्षक श्री विनोद कुमार, राजवल्लभ कुमार थाना प्रभारी कटकमसांडी एवं प्रभारी बनरक्षी श्रवण कुमार, सुबोध कुमार कुशवाहा एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे l साथ ही थाना क्षेत्र के लोगो को हिदायत किया है कि पोस्ता खेती में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

रबोध पंचायत में स्व. बालेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि,

Khabar365newsहजारीबाग:*कल डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक पर ग्रामीणों ने...

HazaribaghJharkhand

अबुआ संथाल समाज की एकजुटता व सांस्कृतिक पहचान पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग: अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम की एकजुटता, सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक...