रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातू
पतरातू स्थित शहीद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस का आयोजन किया गया ।आयोजित शहादत दिवस में पतरातू प्रखंड के पत्रकार सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। वही इस अवसर पर पत्रकार और गणमान्य लोगों ने शहीद भगत सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन दिया।
इस मौके पर प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष वीरू कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव क्रांतिकारी थे उन्होंने देश के लिए हंसते हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए उन्हीं की याद में आज पूरा देश शहीदी दिवस मना रहा है। देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान को लेकर हम सभी याद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। इस मौके पर नंद कुमार,सलीम अंसारी, सत्येंद्र पाठक, अजय तिवारी, राजीव रंजन,अजीत सोलंकी, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार भगत, संजय सिन्हा, विनोद कुमार, मुनसब अंसारी, रघुनंदन प्रसाद पत्रकारो सहित ग्रामीण मौजूद थे।
Leave a comment