Hazaribagh

कटकमदाग पुलिस को लगी बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

दिनांक-28.01.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हुरूदाग में कलेमेंट हंस द्वारा अपने घर पर अवैध रूप से भारी मात्रा में मिलावटी अंग्रेजी शराब को खाली बोतल में भरकर सिल पैक कर झारखण्ड सरकार का क्यु आर कोड लगाकर अपने साथियों के साथ मिलकर हजारीबाग एवं आस-पास के क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। प्राप्त सुचना को वरीय पदाधिकारी को सूचित कर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सुचना का सत्यपान एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हुरूदाग में कलेमेंट हंस के घर पहुंचकर विधिवत छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार में संलिप्त क्रिस्टोपाल हंस को गिरफ्तार किया गया तथा इनके घर से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब की खाली बोतल, बोतल का ढक्कन एवं झारखण्ड रारकार का क्यु आर कोड (नकली) को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम क्रिस्टोपाल हंस उम्र करीब 19 वर्ष पिता दुगा हंस, ग्राम- हुरूदाग, थाना- कटकमदाग, जिला- हजारीबाग
छापामारी दल में पु०नि० श्री बिनोद कुमार पेलावल अचल, हजारीबाग,पु०अ०नि० पंकज कुमार थाना प्रभारी कटकमदाग थाना।पु०अ०नि० निशांत केरकेट्टा कटकमदाग थाना।पु०अ०नि० कृष्णा कुमार गुप्ता कटकमदाग थाना।पु०अ०नि० जगदीश चन्द्र मुर्मू कटकमदाग थाना।पु०अ०नि० शंकर प्रसाद यादव कटकमदाग थाना एवं
कटकमदाग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...