हजारीबाग

एसपी के वार्षिक निरीक्षण में कटकमसांडी थाना की व्यवस्था को मिली सराहना

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने शनिवार को कटकमसांडी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में संधारित विभिन्न अभिलेखों, पंजीयों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित वारंटों एवं कुर्की-जब्ती के मामलों की समीक्षा करते हुए इनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को न्याय मिलने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सके।
निरीक्षण के दौरान थाना भवन, कार्यालय कक्ष, अभिलेख प्रबंधन व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन, अपराध नियंत्रण और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में थाना की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेखों का रख-रखाव एवं कार्य निष्पादन की स्थिति निरीक्षण के दौरान व्यवस्थित नजर आई। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर उनकी सक्रिय कार्यशैली की चर्चा भी हुई। स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयासों को भी सकारात्मक माना जा रहा है।
निरीक्षण के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ज्ञान रंजन एवं पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने थाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण को कटकमसांडी थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बाद लंबित मामलों के निष्पादन, वारंट तामिला और अपराध नियंत्रण की कार्रवाई में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...