Hazaribagh

मुंबई में नव झारखंड फाउंडेशन के अध्यक्ष किशोरी राणा ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का पूजन

Share
Share
Khabar365news

मुंबई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने मुंबई स्थित अपने मीरा रोड आवास पर पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी जयकारों के बीच गणपति बप्पा की भव्य स्थापना की गई।

पूजन-अर्चना के इस अवसर पर राणा के परिवारजनों, मित्रों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा परिसर दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाकर और प्रसाद वितरण कर अपनी आस्था व्यक्त की।

किशोरी राणा ने इस मौके पर कहा—
“गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन की सभी कठिनाइयां दूर होती हैं। यह पर्व केवल आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है।”

उन्होंने देशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही यह संदेश भी दिया कि झारखंड से दूर रहकर भी वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का हर संभव प्रयास करते हैं।

गणपति उत्सव को भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक बताते हुए राणा ने कहा कि यह पर्व हर वर्ग और समुदाय को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड-2025 में वीरा पुस्तक के लेखक मनीष कुमार सम्मानित

Khabar365newsरांची। रांची के एक होटल में सोमवार को इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Khabar365newsहजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह...

Hazaribagh

कांग्रेसी कार्यकर्ता ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” अभियान के लिए अपनी-अपनी कमर कस लें : जय प्रकाश भाई पटेल

Khabar365newsहजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ” वोट चोर...