Hazaribagh

दारू थाना प्रभारी इकबाल हसन की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी अनिल साव गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

दारू:थाना प्रभारी इकबाल हसन के नेतृत्व में दारू पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटधारी अनिल साव (पिता– चेतलाल साव, ग्राम– चिरुंवा, थाना दारू) को गुप्त सूचना के आधार पर दबिश डालकर गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के खिलाफ कांड संख्या 65/12, जीआर–1584/12 दर्ज है और वह न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम को उसकी गतिविधियों की भनक लगी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी इकबाल हसन ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अब किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में दारू पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी इकबाल हसन के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है, जिससे आमजन को राहत मिली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...