BreakingCrimeJharkhandRamgahRamgarh

रामगढ़ हेसला झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में सुरक्षा व्यवस्था के कमी के कारण मजदूर गोपी करमाली की मौत हो गई

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था के कमी के कारण यहां कार्यरत मजदूर गोपी करमाली की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान गोपी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने तत्काल अस्पताल भेजने के बजाय उसे घर छोड़ दिया। बाद में परिजन गंभीर हालत में उसे रांची के रिम्स लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रबंधन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
परिजनों का कहना है कि यदि फैक्ट्री प्रबंधन समय रहते एंबुलेंस की व्यवस्था कर किसी सक्षम अस्पताल में भर्ती कराता, तो गोपी करमाली की जान बच सकती थी। इस घटना ने औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों के लिए मेडिकल इमरजेंसी प्रोटोकॉल की हकीकत उजागर कर दी है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि कार्यस्थल पर अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है और इलाज में देरी कई बार जानलेवा साबित होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...