झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन ऑपरेटर की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के केरेडारी प्रखण्ड में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। लाइनमैन ऑपरेटर उदय कुमार की पोल पर काम करते वक्त करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन और ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखण्ड की, जहां डामहाबागी सब स्टेशन में काम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लाइनमैन ऑपरेटर उदय कुमार टंडवा लाइन को जोड़ने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई। पोल पर काम कर रहे उदय कुमार को तेज़ करंट लगा और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने गुस्से में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइन मेंटेनेंस के दौरान बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी, जो सीधे तौर पर विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। इस हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन ने बताया कि हमें न्याय चाहिए, हमारे परिवार का सहारा चला गया। विभाग की लापरवाही से हमारी ज़िंदगी उजड़ गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...