BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू जगलर्स पर भारी पड़ी लोहरदगा लायंस; CM हेमंत सोरेन ने सौंपी ट्रॉफी

Share
Share
Khabar365news

बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। बीएस कॉलेज मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्यमंत्री ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के युवाओं के रग-रग में खेल बसता है और राज्य के खिलाड़ी देश-दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड का परचम लहराया है, वहीं हॉकी में भी राज्य के खिलाड़ियों का लंबे समय से दबदबा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित कई खिलाड़ी झारखंड से हैं, जो गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ क्रिकेट और हॉकी तक सीमित नहीं है, बल्कि तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉन बॉल सहित अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड अब केवल खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में ठोस कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रही है। 

मुख्यमंत्री ने बीएस कॉलेज मैदान के विकास में राज्य सरकार के सहयोग का जिक्र किया और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह स्टेडियम आकर्षण का केंद्र बनेगा। समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से राज्य में खेल की संभावनाओं और सरकार के प्रयासों पर चर्चा की।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...