BreakingCrimeJharkhandRanchi

खूंटी में प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या

Share
Share
Khabar365news

खूंटी : जिले की जरियागढ़ पुलिस ने रविवार को जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांजी टोंगरी के घने जंगल से युवती का कंकाल बरामद किया था। घटनास्थल से युवती की तस्वीर बरामद हुई थी जिससे प्रेम प्रसंग में हत्या होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रविवार को ग्रामीणों के द्वारा जरियागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांज डोंगरी के पास एक आदमी की खोपड़ी, काले रंग के बैग में कपड़ा, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और एक युवती का फोटो देखा गया। सूचना पर जरियागढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंची और बरामद सारी चीजें जांच के लिए खूंटी भेजी। युवती की फोटो से उसकी पहचान हुई। वो लापुंग थाना क्षेत्र के मलगो पतराटोली गांव की रहने वाली थी। उसका नाम गांगी कुमारी है। इसके बाद तोरपा डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजू कुमार व सशस्त्र पुलिस बल ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी। युवती के परिजनों के द्वारा जोजोदाग के युवक नरेश भेंगरा, पिता मोहर भेंगरा पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। जरियागढ़ पुलिस के द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांगी कुमारी के साथ वह लिव इन में रहता था और वह उसे लेकर तमिलनाडु गया हुआ था। वहां कई दिनों तक साथ में रहने के बाद वह सीधे रांची लौटा और घूमने फिरने के बाद युवती को लेकर जरियागढ़ स्थित जंगल ले गया, जहां युवती की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी प्रेमी ने पुलिस को यह भी बताया कि सिमडेगा की एक युवती से उसका अफेयर चल रहा था और गांगी कुमारी उसके लिए रोड़ा बनी हुई थी, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Recent Posts








Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

हेसला पंचायत भवन में ग्रामीणों का बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को हेसला पंचायत भवन में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुजरात के राजकोट में काम करते समय डुमरी के मजदूर गणेश महतो की मौत

Khabar365newsगिरिडीह के डुमरी प्रखंड के अतकी पंचायत निवासी गणेश महतो का 16...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नदी में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत, इलाज से पहले झाड़-फूंक में गंवाया समय

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र स्थित तांतनगर ओपी क्षेत्र के...