Jharkhand

माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी का बैठक सम्पन्न

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह बिरनी प्रखण्ड अंतर्गत पलौन्जिया के रामचन्द्र मोदी मेमोरियल मैरेज हाल में रविवार को माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की केंद्रीय कार्यकरिणी की बैठक घुज्जी मण्डल नवयुवक समिति अध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसका संचालन नवयुवक समिति केंद्रीय सचिव हरिमोहन कंधवे ने किया सर्व प्रथम माँ मथुरासिनी के चित्र पर सामूहिक पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में गिरिडीह,कोडरमा,धनबाद आदि जिले से माहुरी समाज के युवा पहुंचे थे कार्यक्रम में समाज को एकत्रित व सभी जिले से लेकर प्रखण्ड व मण्डल तक संगठन विस्तार पर चर्चा की गई । कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने-अपने विचारों को रखा । केंद्रीय अध्यक्ष ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ मथुरासिनी दुर्गा की रूप है जिसमें जो मनोवांछित फल व शक्ति प्रदान करती है उपाध्यक्ष अतुल सेठ ने कहा हम सभी युवा यह संकल्प लें की किसी भी भक्ति कार्यक्रम के आयोजन में फूहड़ व अश्लील गानों को न बजाएं तथा पूर्ण प्रतिबंध रखें । वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा समाज के युवाओं को सेवा,सुरक्षा,संस्कार भी जरूरी है इन संस्कारों से लोग गलत राह पर नही जाएंगे तथा स्वास्थ्य,शिक्षा,राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए ताकि अपना परचम उच्च स्तर तक लहरा पाएं ततपश्चात केंद्रीय कोषाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा किसी भी संगठन को चलाने के लिए कोष की आवश्यकता होती है कोष के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है तथा कार्यालय बनाने पर भी विशेष जोर दिया संगठन मंत्री निर्णय लोहानी ने युवाओं को संगठित करने पर अपना विचार रखे इस कार्यक्रम में रिषभ माथुर को केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे,उपाध्यक्ष अतुल सेठ, विकास सेठ, विवेक गुप्ता, रितेश लोहानी, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार,संगठन मंत्री निर्णय लोहानी, मीडिया प्रभारी अमित तर्वे,उप संगठन मंत्री जितेंद्र सेठ,उप सचिव निशु भदानी,कार्यकारिणी सदस्य टुनटुन कुमार,नवयुवक समिति उपाध्यक्ष अमित गुप्ता,सचिव चंदन माथुर, टिंकल गुप्ता,टुनटुन राम,विपिन गुप्ता,नवीन गुप्ता,अर्जुन राम,संजय राम,प्रिंस कुमार,सुमित गुप्ता, राकेश तर्वे, संकेत कुमार, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...