मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि मिली थी, लेकिन तीन-चार किस्त मिलने के बाद अचानक भुगतान बंद हो गया। राज्य भर से शिकायतें मिल रही थीं कि लाभुकों तक योजना की राशि नहीं पहुँच रही है। अब सरकार ने ऐसे सभी लाभुकों को दोबारा भुगतान करने की तैयारी शुरू कर दी है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से जानकारी मांगी है और कहा है कि लाभुकों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराई जाए। निदेशक ने निर्देश दिया है कि जिन लोगों का भुगतान किसी कारणवश बंद हुआ, उनकी पूरी जानकारी रिपोर्ट में दी जाए ताकि जल्द ही उन्हें राशि जारी की जा सके। सरकार की यह कार्रवाई योजना के लाभुकों तक राहत पहुँचाने और शिकायतों का समाधान करने के लिए की जा रही है।
Leave a comment