Hazaribagh

हजारीबाग में महापुरुषों की प्रतिमाओं का विखंडन, एक घृणित और शर्मनाक कृत्य: मनीष जायसवाल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग में जिस तरह से महापुरुषों की प्रतिमाओं को निशाना बनाया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी के.बी. सहाय की प्रतिमा को विखंडित करने की खबर आई और फ़िर वीर सिद्धू-कान्हू चौक पर स्थापित संथाल विद्रोह के महानायक वीर सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा को भी खंडित कर दिया गया है।

इसपर भारी रोष जताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह कृत्य हजारीबाग के गौरव और शांति को भंग करने का एक ओछा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पत्थर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों के प्रति अनादर है जिन्होंने हमारे समाज और देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे कार्यों से हजारीबाग का सौहार्द बिगड़ता है और इसकी समृद्ध विरासत को ठेस पहुँचती है।

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से पुरजोर मांग करते हैं कि इस कायराना हरकत के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही विखंडित की गई प्रतिमाओं को अतिशीघ्र पुनर्स्थापित कर उन्हें सुदृढ़ किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि हजारीबाग की जनता ऐसी घृणित सोच को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमें मिलकर ऐसे असामाजिक तत्वों का विरोध करना होगा और अपने शहर की शांति और सम्मान को बनाए रखना होगा।

इधर सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने दोनों प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और विखंडित प्रतिमा की घटना पर रोष जताया एवं जिला प्रशासन की ओर से घटना स्थल पर पहुंचे सदर सीडीओ बैद्यनाथ कामती, सदर सीओ कुमार मयंक भूषण, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजक, सहायक नगर आयुक्त अनिल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर इस घटना को अंजाम देने वाले को अविलंब चिन्हित कर उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सिद्धू-कान्हु चौक पर भाजपा एसटी मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम द्वारा त्वरित कारवाई के लिए सदर थाना प्रभारी के नाम एक आवेदन भी सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को सौंपा गया। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़ सहित आदिवासी समाज के साथ कई समाजसेवी मौजूद रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...