रांची। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। श्री भजंत्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। रांची उपायुक्त के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक (झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, जुडको) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
Leave a comment