Home Hazaribagh विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय में बिजली समस्याओं को लेकर अधिकारियों से किया वार्ता
Hazaribagh

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय में बिजली समस्याओं को लेकर अधिकारियों से किया वार्ता

Share
Share

क्षेत्र की बिजली समस्याओं के समाधान हेतु विधायक प्रदीप प्रसाद की ठोस पहल

बिजली क्षेत्र के विकास के बिना क्षेत्र की प्रगति अधूरी है। जनता को निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है :– प्रदीप प्रसाद।

नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को अपने कार्यालय सभागार में क्षेत्र की बिजली समस्याओं के समाधान हेतु बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।अधिकारियों के द्वारा विधायक श्री प्रदीप प्रसाद को पौधा भेंट कर उन्हें बधाई दी । बैठक में क्षेत्र के बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर गहन चर्चा की गई। मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर की आपूर्ति, ट्रांसफार्मर तेल की उपलब्धता, और बिजली तारों की मरम्मत जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने दिए निर्देश

शहरी क्षेत्रों में 2 घंटे के भीतर नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 6 घंटे के भीतर नए ट्रांसफार्मर की आपूर्ति सुनिश्चित हो,क्षेत्र में झूलते और जर्जर तारों की तत्काल मरम्मत की जाए ताकि भविष्य में बिजली की समस्याओं से जनता को राहत मिले।

बैठक में उपस्थित जी.एम दिनेश कुमार ने विधायक के निर्देशों का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत और सुचारू बनाने के लिए विभाग हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में कम से कम समय के भीतर स्टैंडबाय ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रयास रहेगा की 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने या उपलब्ध कराया जाए, विधायक ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से क्षेत्र के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

जी.एम दिनेश कुमार ने यह भी कहा कि विभाग और विधायक मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र में बिजली की समस्याओं का स्थायी समाधान हो। विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की योजना तैयार की गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से इ.एस.ई एके उपाध्याय, इ.ई.ई अंगेश कुमार, ए.ई टाउन आर.पी. सिंह, ए.ई कटकमसांडी के.डी. प्रजापति, और जे.ई टाउन अवतेश कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि तय समय सीमा में कार्य पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा, बिजली क्षेत्र के विकास के बिना क्षेत्र की प्रगति अधूरी है। जनता को निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र के हर नागरिक को बिजली की मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराने के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा। विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। यह बैठक क्षेत्र की बिजली समस्याओं को स्थायी रूप से हल करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...