JharkhandPolticalRanchi

झामुमो उम्मीदवार विजय कुमार हाँसदा के नामांकन मे शामिल हुए महागठबंधन के कई बडे नेता…..

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज ब्यूरो दीपक देशमुख के साथ सन्नी कुमार की रिपोर्ट….

साहेबगंज :- राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार विजय कुमार हाँदसा के नामांकन के मौके पर शुक्रवार को जनसभा के मंच से महागठबंधन के नेताओं ने एकता प्रदर्शित करने का काम किया। मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेति महागठबंधन नेताओं को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 51 किलो के माला से स्वागत किया। जनसभा को महागठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। जन सभा में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झामुम केंद्र प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू, विधायक प्रोफेसर स्टीफन मंराडी, प्रदीप यादव, दीपिका पांडे, दिनेश विलियम्स मरांडी, पाकुड़ के झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव,झामुमो नेता एमटी राजा, दारा पासवान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान, राजद जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, आप पार्टी के जिला अध्यक्ष रणधीर प्रसाद आदि ने संबोधित कर केंद्र की मौजूदा सरकार को निशाना बनाया। मंच संचालन झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने किया। आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के पहुंचने से पहले ही मंच गिर गया। उस वक्त पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू भाषण दे रहे थे। झामुमो उम्मीदवार विजय कुमार हाँसदा को आमसभा के मंच से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने आशीर्वाद दिया उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से विजय कुमार हाँसदा को भारी मतों से जीतने के लिए अपील की

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...