Jharkhand

*भदानीनगर ग्राम सांकी स्थित राजभवन रॉंची में आयोजित किसान मजदूर महापड़ाव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भदानीनगर ग्राम सांकी स्थित राजभवन रॉंची में आयोजित किसान मजदूर महापड़ाव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ब्रांच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाकपा- माले पतरातू प्रखण्ड कमिटी के सचिव कॉमरेड नरेश बड़ाईक उपस्थित थे। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर किसानों का महापड़ाव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पतरातू प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम हुरुमगढ़ा, कुरसे, सांकी, अरमादाग, कोड़ी, जोबो, खपिया, बारीडीह, कड़रु, सिउर, जमीरा, पोचरा, तेलियातु, छोटकाकाना, पीरी, डुड़गी, घुटूवा, हेहल , कटिया, बरतुआ आदि गाँवों से सैकड़ों लोग भाग लेंगे। महापड़ाव कार्यक्रम के माध्यम से मॉंग है कि मजदूर किसान विरोधी काला कानून वापस लो, मनरेगा मजदूरों को 600/ रुपये दैनिक मजदूरी दो व समय पर भुगतान करो, किसानों का कृषि ॠण माफ करो, तमाम बेरोजगारों को नौकरी दो, नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करो, बेतहाशा मूल्य बृद्धि वापस लो, मूफ्त में शिक्षा स्वास्थ्य की गारंटी करो आदि प्रमुख मांगे हैं, बैठक में अर्जुन बेदिया, महेश्वर मुंडा, तुलेश्वर बेदिया, रामेश्वर बेदिया, मेघलाल बेदिया, पवन बड़ाईक, मोहना बेदिया, नथुन करमाली, भागीरथ, तीर्थनाथ बेदिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में मार्क ड्रिल का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...