Home Uncategorized जी.एम.इंटर कॉलेज, इचाक हजारीबाग में मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा का किया गया आयोजन l
Uncategorized

जी.एम.इंटर कॉलेज, इचाक हजारीबाग में मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा का किया गया आयोजन l

Share
Share

हजारीबाग: जी. एम. इंटर कॉलेज इचाक में रविवार को मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक एवम् इंटरमीडिएट के लगभग 800 विद्यार्थी शामिल थे l परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को व्यवस्थित रूप से बैठ कर परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया गया l परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिभा में निखार लाने तथा इस तरह की कई नई नीतियों व अन्य विषयों की जानकारी देने – दिलाने वाली महत्वपूर्ण बातें शामिल थी। जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक विनय कुमार ने विद्याथिओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो समय को महत्व देना होगा। आज के समय में मेहनत और समय दोनो को महत्व नहीं देने वाला मनुष्य लाइन के पिछले हिस्से में जाकर खड़ा होते है और पूरी जिंदगी आपने आप को कोसते रहते है। इसलिए समय रहते जो मनुष्य अपने आप को संभाल पाए उनकी जिंदगी सुधर जाती है। परीक्षा के दौरान हजारीबाग से चल कर आये कई उच्च अधिकारियों ने करियर काउंसलिंग पर बारी बारी से सभी कक्षा में जाकर अनेक तरह की बातें बताई जैसे- विद्यार्थियों का अपना लक्ष्य होना चाहिए, उन्हें अच्छी संस्थान और अच्छी शिक्षा का चयन करना चाहिए ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके l इसी बात को विस्तार पूर्वक बताते हुए आगे उन्होंने कहा की चूँकि करियर विकास एक आजीवन प्रक्रिया है, इसलिए करियर काउंसलिंग किसी के लिए भी उपयुक्त हो सकती है , जिसमें नये छात्र, द्वितीय वर्ष के छात्र, जूनियर, वरिष्ठ और यंहा तक की पूर्व छात्र भी शामिल हैं l हालांकि जितनी जल्दी आप अपने भविष्य के बारे में जानबुझकर निर्णय लेना शुरू करेंगे, आप उतने ही बेहतर रूप से तैयार होंगे l हमारा सुझाव है कि सभी नये छात्र और छात्राएं इसकी जानकारी प्राप्त करें l इस तरह के मेघा छात्रवृत्ति की परीक्षाएं आयोजित होने से इचाक और पदमा प्रखंड के सभी छात्र- छात्राएं काफी उत्साहित नज़र आ रहे थे, जिसकी सराहना साथ में आये उनके अभिभावकों ने जमकर की l अन्य विद्यालयों के शिक्षक गण भी इस मौके पर उपस्थित थे, जिन्होंने भी इस तरह की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर उत्साहित थे एवं उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं का सफल आयोजन हुआ, जो काफी सराहनीय कदम है, इससे विद्यार्थियों का भविष्य निखरेगा और जी. एम. महाविद्यालय को बधाई दी l इस मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के प्रभारी- पंकज कुमार मेहता, रतनेश कुमार राणा, रियाज अहमद, आशिष पांडेय, दीपक प्रसाद कुशवाह, राज कुमार दास, संगम कुमारी, प्रणत कुमार दास, संजीत कुमार यादव यादि का विशेष योगदान रहा l

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...