Home Uncategorized इचाक प्रेस क्लब की बैठक संपन्न, सामूहिक एकता पर बल
Uncategorized

इचाक प्रेस क्लब की बैठक संपन्न, सामूहिक एकता पर बल

Share
Share


 इचाक प्रेस क्लब की बैठक रविवार को केएन प्लस टू हाई  स्कूलपरिसर में हुई। जिसकीअध्यक्षता संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार और संचालन सचिव गणेश कुमार ने किया। बैठक में सभी साथियों ने भाग लिया।साथ ही प्रेस क्लब भवन निर्माण को गति देने, पत्रकारों के हित हिफाजत को लेकर एकता पर बल दिया। छूट भैया राजनीतिक कार्यकर्ताओं पंचायत प्रतिनिधियों के टिका टिप्पणी को गंभीरता से लिया  और वैसे लोगों को खबर में तरजीह नहीं देने का निर्णय लिया गया।संचालन कर रहे संगठन के सचिव गणेश कुमार ने बताया कि इचाक में विधायक मद से चुनाव पूर्व प्रेस क्लब भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में कोष संग्रह, सामूहिक एकता और मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया।  संगठन की मासिक बैठक प्रत्येक माह के 10 तारीख को किया जायेगा, जिसमें सभी सद्स्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में संगठन के संरक्षक रामशरण शर्मा, अरुण वर्मा, रामावतार स्वर्णकार, अशोक राम,  सिकेंद्र मेहता, सुशांत सोनी, रंजित कुमार, कुलदीप कुमार, रमेश रंजन, अनिल कुमार, मो. दानिश, सूरज कुमार,  शिव शंकर कुमार समेत अन्य पत्रकार मौजुद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...