GUMLAJharkhand

मंत्री चमरा लिंडा ने गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी को किया शो-कॉज

Share
Share
Khabar365news


रांची। झारखंड के एसटी, एससी और ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा एक्शन मोड में हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले जूते की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किये हैं। इतना ही नहीं चमरा लिंडा ने गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी को शो-कॉज किया है। साथ ही गुमला के जूता आपूर्तिकर्ता को ब्लैक लिस्ट करने और उसका भूगतान रोकने का आदेश दिया है। चमरा लिंडा ने वार्निंग दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो अफसरों के साथ आपूर्तिकतार्ओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
मंत्री चमरा लिंडा ने स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले जूते की गुणवत्ता को लेकर आदिवासी कल्याण आयुक्त सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि बच्चों को लेदर की जगह रेक्सीन का जूता क्यों दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मंत्री चमरा लिंडा जूता लेकर आदिवासी कल्याण आयुक्त के पास पहुंच गये और दिखाकर बताया कि देखिये रेक्सीन का जूता तुरंत फट गया।
इसी बाबत में उन्होंने गुमला में जूता के आपूर्तिकर्ता को ब्लैक लिस्ट करने और पेमेंट रोकने का आदेश दिया। साथ ही गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी को शो-कॉज किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...