झारखंडब्रेकिंग

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने टॉपर रेखा तिर्की से की मुलाकात, दिया एक लाख का चेक 

Share
Share
Khabar365news

जैक के 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स विषय में राज्य भर में छठा स्थान पाने वाली रेखा तिर्की से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मांडर के मेसाल स्थित महादेव उरांव आवास पर पहुंच कर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रेखा को सम्मानित किया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रेखा तिर्की की मां सीता उरांव के नाम 1 लाख का चेक प्रदान किया है। ये राशि रेखा की उच्च शिक्षा में आर्थिक बाधा को दूर करने में मददगार साबित होगी। मंत्री को अपने आवास और परिवार के बीच पाकर महादेव उरांव का परिवार काफी खुश दिखा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मौके पर कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य को पाने के प्रति समर्पण से सफलता को हासिल किया जा सकता है। आज रेखा तिर्की ने अभाव को मात दे कर अपने लक्ष्य को भेदने में सफलता पाई है।

माता- पिता ने दिहाड़ी मजदूरी कर रेखा के सपनों को साकार करने में एक जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका को निभाया। उन्होंने कहा कि आज रेखा ने पूरे आदिवासी समाज को गौरांवित किया है।  रेखा तिर्की ने उस राजनीतिक उद्देश्य को भी साबित किया जिसमें हम हर मंच से ये कहते है कि आदिवासी समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब वो पढ़ेगा और लिखेगा। आज मांडर की बेटी ने ये कर दिखाया है।  रेखा ने आने वाली पीढ़ी के लिए ये साबित कर दिया है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो मगर मन में लगन और इच्छा शक्ति हो, तो सफलता जरूर कदम चूमेगी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि रेखा के उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग की जरूरत होगी।  रेखा के उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद की जाएगी। वो अपने करियर में बड़ा अफसर बने इस सपने को साकार करने में सहयोग करेंगे। 

इस मौके पर रेखा तिर्की ने कहा कि पहले तो कई बार माता- पिता से शिक्षा के लिए पैसा मांगने में बहुत खराब लगता था। अब जबकि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा 1 लाख का सहयोग किया गया है तो ये मेरे लिए बहुत मददगार साबित होगा।  रेखा ने बताया कि वो भविष्य में अकाउंट्स ऑनर्स की शिक्षा ग्रहण करना चाहती है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...